बजरी माफिया के आतंक से बाल बाल बची बच्ची आयाना, थाने पहुंचकर बोली पुलिस को धन्यवाद

बजरी माफिया के आतंक से बाल बाल बची बच्ची आयाना, थाने पहुंचकर बोली पुलिस को धन्यवाद
X

भीलवाड़ा बीएचएन। संजय कॉलोनी में शनिवार को हुए हादसे में बाल बाल बची मासूम बच्ची आयाना ने सुभाष नगर थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों का आभार जताया। आयाना ने सुभाष नगर सी आई कैलाश विश्नोई से मिलकर भावुक स्वर में कहा थैंक यू अंकल, आपने बदमाशों को जेल में डाला। इस पर सी आई विश्नोई ने बच्ची से हालचाल पूछते हुए कहा कि बेटा यह तो हमारा कर्तव्य है, सबसे जरूरी बात यह है कि तुम्हें कोई गंभीर चोट नहीं लगी।

घटना के बाद पुलिस की तत्परता और मानवीय पहलू सामने आया। अवैध बजरी परिवहन से जुड़े मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया और दोनों चालकों को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सी आई कैलाश विश्नोई ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के तहत जिले में अवैध बजरी माफिया के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी हालत में ऐसे तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Next Story