भीलवाड़ा जिला पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में हेमा और शुभम बने स्ट्रॉन्ग वुमन व स्ट्रॉन्ग मैन

भीलवाड़ा जिला पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में हेमा और शुभम बने स्ट्रॉन्ग वुमन व स्ट्रॉन्ग मैन
X

भीलवाड़ा। जिला पावर लिफ्टिंग संघ के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय भीलवाड़ा जिला पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिलेभर से आए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। शानदार प्रदर्शन करते हुए हेमा ने स्ट्रॉन्ग वुमन और शुभम ने स्ट्रॉन्ग मैन का खिताब अपने नाम किया।

संघ के जिला सचिव ने बताया कि यह प्रतियोगिता 31 जनवरी और 1 फरवरी को आयोजित की गई थी। इसमें सब जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर वर्गों में कड़े मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों ने अपने-अपने वजन वर्गों में शानदार लिफ्ट कर दर्शकों की तालियां बटोरीं।

महिला वर्ग में शाहीन, निशा भाट, मनीषा माली, शानु सैन, प्रियंका बसीटा, गौरी, मनीषा मेहता, हर्षिता शर्मा, हेमा कृपलानी, रिंकू और अनीता पहाड़िया ने स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं पुरुष वर्ग में देवराज सेन, दुर्गेश बसीटा, करण रेगर, लखन जोशी, दुर्गेश गुर्जर, संदीप सिंह, वीर मेहता, अरविंद दिया, नितिन माली, सोनू सैन, मनीष खटीक, शुभम शर्मा, आयुष गर्ग, अमित हुसैन, कार्तिक दाधीच, संकेत मित्तल, मो शेर, शिवम, गौरव शर्मा, शहीद मीर, विजय बंजारा, भव्य सुवालका, सुनील सुखवाल, मो तौहीद, मानस शर्मा और युवराज सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया।

जिला स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी आगामी 14 और 15 फरवरी 2026 को होने वाली राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में भीलवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Next Story