डीआईएसए परीक्षा में ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक, जोशी ने बढ़ाया शहर का मान

By - bhilwara halchal |3 Feb 2026 7:14 PM IST
भीलवाड़ा। आईसीएआई द्वारा आयोजित सूचना प्रणाली लेखा परीक्षा में ऑल इंडिया प्रथम रैंक हासिल कर सीए पंकज कुमार जोशी ने भीलवाड़ा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें ग्रेटर नोएडा में आयोजित आईसीएआई के 76वें वार्षिक समारोह में सम्मानित किया गया।
आईसीएआई भीलवाड़ा शाखा के पदाधिकारियों ने इसे शहर के लिए ऐतिहासिक और प्रेरणादायक क्षण बताया तथा कहा कि यह सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन का परिणाम है।
Next Story
