सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार हेतु हरणी महादेव मंदिर ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दरक का सम्मान

भीलवाड़ा | शहर की आस्था के केंद्र और आजादी के पूर्व के प्राचीन शिव मंदिर 'हरणी महादेव' के विकास और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में अतुलनीय योगदान देने पर सुशील दरक एवं उनकी धर्मपत्नी का अभिनंदन किया गया। विगत कई दशकों से दरक परिवार इस मंदिर ट्रस्ट का सफलतापूर्वक संचालन कर रहा है।
इस परिवार के समर्पण को देखते हुए स्वर्गीय श्री रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान, भीलवाड़ा के निदेशक डॉ. अशोक सोडाणी एवं अनिता सोडाणी द्वारा एक सादे समारोह में पूर्व चेयरमैन एवं ट्रस्टी सुशील दरक और उनकी धर्मपत्नी मंजू दरक का सम्मान किया गया।40 वर्षों से सेवा में समर्पित हैं दरक सुशील दरक पिछले 40 वर्षों से निरंतर सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। उनका संकल्प है कि भीलवाड़ा के प्रत्येक सनातनी के घर की छत पर भगवा ध्वज लहराए। साथ ही, वे समाज और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए युवाओं को शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र प्रशिक्षण दिए जाने के ध्येय पर भी कार्य कर रहे हैं। श्रीमती मंजू दरक भी सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं और पूर्व में तीन वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब, भीलवाड़ा की जिलाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुकी हैं।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
