नशा ट्रेंड नहीं, बल्कि जिंदगी का एंड, विश्व कैंसर दिवस पर आयोजित किया व्यसन मुक्ति अभियान*

भीलवाड़ा। युवा सेवा संघ एवं भगत सिंह युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं व आमजन को नशे से होने वाली गंभीर बीमारियों, विशेषकर कैंसर, के प्रति सचेत किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया कि नशा ट्रेंड नहीं, बल्कि जिंदगी का एंड है।
तंबाकू, गुटखा, शराब व अन्य नशीले पदार्थ कैंसर के प्रमुख कारण हैं। नशामुक्त जीवन ही स्वस्थ, सशक्त और जागरूक समाज की नींव है। उपस्थित युवाओं ने नशे से दूर रहने और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि विश्व कैंसर दिवस केवल एक दिवस नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लेने का अवसर है।
युवा सेवा संघ अध्यक्ष भगवान नामा ने बताया कि संगठन
समय समय पर युवाओं को नशे से आजादी दिलाने के लिए सेमिनार आयोजित करता आया है। मौके पर चंद्रशेखर जोशी,कोमल सिंह पुरावत, ओम शर्मा, राजू किर, हुकमी चंद, नवरत्न सिंह, महेश टांक आदि मौजूद थे।
