आसींद: जगपुरा में विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित, कलश यात्रा और धर्मसभा में उमड़ा जनसैलाब

आसींद मंजूर। जगपुरा कस्बे में बुधवार को जगपुरा मंडल का विशाल हिंदू सम्मेलन हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भव्य कलश यात्रा, शोभायात्रा, धर्मसभा और महाप्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में सनातन प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बस स्टैंड स्थित रामदेव जी मंदिर के पास आयोजित इस कार्यक्रम में डीजे, ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के मार्ग में ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। सम्मेलन में मुख्य वक्ताओं और अतिथियों के रूप में नरसिंह द्वारा पाटन के महंत श्री श्री 1008 श्री राम कृष्ण दास जी महाराज, प्रज्ञा प्रवाह प्रांत संगठन मंत्री सत्यनारायण कुमावत, प्रखर महिला वक्ता सुश्री पायल सिंह चारण एवं हिंदू गुर्जर उपस्थित रहे। वक्ताओं ने धर्म और संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों ने महाप्रसादी ग्रहण की।
