डाक जीवन बीमा में नई सुविधा: अब बैंक खाते से अपने आप कटेगा प्रीमियम, नहीं होगी पॉलिसी लैप्स

भीलवाड़ा। डाक विभाग ने डाक जीवन बीमा (PLI) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) पॉलिसीधारकों के लिए एक बड़ी डिजिटल राहत शुरू की है। अब पॉलिसीधारकों को प्रीमियम जमा करने के लिए बार-बार चक्कर नहीं काटने होंगे; प्रीमियम की राशि उनके बैंक या डाक बचत खाते से 'ऑटो-डेबिट' के जरिए स्वतः ही कट जाएगी। इस नई व्यवस्था से प्रीमियम भुगतान में देरी या भूल-चूक होने और पॉलिसी के लैप्स होने का खतरा खत्म हो जाएगा। सुविधा का लाभ लेने के लिए पॉलिसीधारकों को अपने नजदीकी डाकघर में जाकर एक निर्धारित प्रपत्र (ऑटो-डेबिट मैंडेट) भरकर अपनी सहमति देनी होगी। फरवरी माह से यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से लागू की जा रही है। प्रीमियम कटने के बाद इसकी सूचना तुरंत पॉलिसीधारक के मोबाइल पर एसएमएस के जरिए मिलेगी। विभाग द्वारा आम जनता के बीच इस सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
