हरी बोल प्रभात फेरी से भक्तिमय हुआ अमरतिया गांव का वातावरण

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के अमरतिया गांव में आज बुधवार को हरि बोल प्रभात फेरी का आयोजन हुआ, जिससे गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया, गांव की हर गली में हरी बोल के जयकारें गुज उठे । आयोजक कर्ता दुर्गा सिंह ने बताया कि बुधवार को हरि बोल प्रभात फेरी का आयोजन किया गया । जिसमें प्रातः 9:15 बजे चारभुजानाथ की शोभायात्रा के साथ प्रभात फेरी के साथ शुरुआत हुई, जो गांव के विभिन्न मार्गो से होते हुए गुजरी, हरी बोल प्रभात फेरी में ढ़ोलक, मजीरा व ताल की धुन पर हरी के भजनों का गुण गान किया गया जिससे गांव का वातावरण ही बदल गया और गांव हरी भक्ति से गुज उठा, इसमें आसपास के 81 गांवों की प्रभात फेरी मंडलिया शामिल हुई । इस दौरान रामचरण दास जी महाराज राजा जी का करेड़ा व पूर्व उप प्रधान मनीष गूर्जर, कुलदीप सिंह, पूर्व सरपंच ज्वाला सिंह, मुकेश पारीक पिथास मौके पर पहुंचे । दोपहर बाद प्रसादी का भोग लगाकर प्रसादी वितरण की गई । इस दौरान धन सिंह, भैरु सिंह, चंद्र भान सिंह, प्रभु गूर्जर, सांवर माली, गोपाल माली, युवराज सिंह, शंकर सिंह, बाबू माली, लादू माली सुरेंद्र सिंह, कालूराम गूर्जर, कालू माली, केसर सिंह आदि कई मौजूद रहे ।।
सवाईपुर सोपुरा जाटों का गांव में 8 फरवरी रविवार को निःशुल्क परामर्श, जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन 8 फरवरी रविवार को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक मातेश्वरी गौशाला में होगा ।
