अधूरे रोड निर्माण और खुले नालों ने बढ़ाई मुसीबत, हादसे को न्योता दे रही प्रशासन की लापरवाही

अधूरे रोड निर्माण और खुले नालों ने बढ़ाई मुसीबत, हादसे को न्योता दे रही प्रशासन की लापरवाही
X


भीलवाड़ा। शहर के राजकीय महाविद्यालय लेबर कॉलोनी के सामने पिछले दो महीनों से सड़क निर्माण कार्य बीच में ही रुका हुआ है, जिससे स्थानीय निवासियों और विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क का कार्य अधूरा छोड़ देने के कारण राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।

गंदगी और खुले नालों से बीमारियों का खतरा

महात्मा गांधी विद्यालय के बाहर स्थित मुख्य नाला और नालियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। नालियों के चैम्बर खुले होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है, जिससे न केवल दुर्गंध फैल रही है बल्कि राहगीरों के गिरने का खतरा भी बना रहता है। विशेष रूप से विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए स्कूल के समय वहां से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं है।

दुर्घटना की आशंका

स्थानीय निवासियों का कहना है कि खुले चैम्बर और बदहाल सड़क की वजह से कभी भी कोई गंभीर हादसा हो सकता है। विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों के हित में इस पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि रोड और क्षतिग्रस्त नालियों का नवनिर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए ताकि जनहित में राहत मिल सके।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story