कबड्डी के सुपरस्टार प्रदीप नरवाल करेंगे रानीखेड़ा में कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन

कबड्डी के सुपरस्टार प्रदीप नरवाल करेंगे रानीखेड़ा में कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन
X

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव)। क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव में सिंगोली श्याम कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन आज गुरूवार को इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर प्रदीप नरवाल के द्वारा किया जाएगा । कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन आज गुरुवार 5 फरवरी शाम 7 बजे होगा । आयोजक कमेटी के सदस्य एडवोकेट प्रभुलाल जाट ने बताया कि आज गुरूवार शाम को रानीखेड़ा गांव में सिंगोली श्याम कबड्डी प्रतियोगिता उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कबड्डी के सुपरस्टार गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय टीम के खिलाड़ी प्रदीप नरवाल सहित भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, मांडलगढ़ विधायक प्रतिनिधि मुकेश खंडेलवाल, अंतराष्ट्रीय कवि राजकुमार बादल आदि होंगे, उद्घाटन समारोह सायं 7 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में होगा, इस प्रतियोगिता में कुल 60 से अधिक टीम हिस्सा ले रही हैं ।

Tags

Next Story