माता पिता के आशीर्वाद से बड़ा कोई बल नहीं, करेड़ा में हुआ भव्य मातृ पितृ पूजन कार्यक्रम

माता पिता के आशीर्वाद से बड़ा कोई बल नहीं, करेड़ा में हुआ भव्य मातृ पितृ पूजन कार्यक्रम
X

करेड़ा BHN श्री योग वेदान्त सेवा समिति के तत्वावधान में विभिन्न विद्यालयों में मातृ पितृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूज्य संत श्री आशारामजी बापू की प्रेरणा से आयोजित हुआ, जिसमें आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, श्रीजी विद्या कुंज तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने माता पिता, अभिभावकों और गुरुजनों को तिलक लगाया, अक्षत व पुष्प अर्पित किए, प्रसाद खिलाया तथा माला पहनाकर आरती उतारी। इसके बाद सभी ने उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। इस आयोजन में करीब 150 माता पिता और 450 से अधिक बच्चों ने भाग लिया।

विद्यालयों के विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे हर वर्ष 14 फरवरी को अपने माता पिता के साथ सच्चे प्रेम दिवस के रूप में मनाएंगे और उनका सम्मान करेंगे।

समिति के प्रवक्ता बालेश्वर भाई ने कहा कि जब माता पिता के हृदय से आशीर्वाद मिलता है तो जो आत्मसंतोष प्राप्त होता है उसकी तुलना किसी और से नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि संत श्री आशारामजी बापू युवाओं को सदैव यह संदेश देते रहे हैं कि माता पिता ने अपना पूरा जीवन संतानों के लिए समर्पित किया है और अब संतानों का दायित्व है कि वे उनके लिए सहारा बनें और उनका सम्मान करें।

कार्यक्रम में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण तथा समिति के लादू लाल शर्मा, महेंद्र सिंह, नरेश शर्मा और भावेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Next Story