जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने शंभूगढ़ का दौरा किया, लाइब्रेरी और विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

X
By - bhilwara halchal |5 Feb 2026 7:51 PM IST
आसींद मंजूर. आसींद क्षेत्र की नव गठित ग्राम पंचायत शंभूगढ़ का आज जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने दौरा किया। ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचने पर शंभूगढ़ प्रशासन प्रतिनिधि अनिल कुमार साहू और कस्बे के नागरिकों ने उनका स्वागत किया।
जिला कलेक्टर ने पंचायत परिसर में संचालित लाइब्रेरी का निरीक्षण किया और इसकी प्रशंसा की। इस अवसर पर शंभूगढ़ प्रशासन प्रतिनिधि अनिल कुमार साहू ने जिला कलेक्टर को पीएचसी को सीएचसी में अपग्रेड करने, लाइब्रेरी को डिजिटल बनाने और गांव के खेल मैदान को बढ़ावा देने की मांगों से अवगत कराया।
इस दौरान गुलाबपुरा उपखंड अधिकारी दिव्य राज सिंह, अंटाली तहसीलदार और आसींद विकास अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Next Story
