पिपली कलुंदिया में कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य समापन, युवाओं को मोबाइल से दूर रखने के लिए खेल को बताया विकल्प

पिपली कलुंदिया में कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य समापन, युवाओं को मोबाइल से दूर रखने के लिए खेल को बताया विकल्प
X

गेंदलिया(एस शर्मा)। पिपली ग्राम पंचायत के कलुंदिया गांव में पांच दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट का आयोजन पीपली सरपंच जगदीश जाट द्वारा किया गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व राजस्व मंत्री और देहात जिला अध्यक्ष रामलाल जाट ने भाग लिया। फाइनल मैच में विजेता टीम कलुंदिया पल्टन और उपविजेता कलुंदिया टाइगर टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बच्चों और विशेषकर बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

पूर्व मंत्री रामलाल जाट ने आयोजनकर्ताओं—पीपली सरपंच जगदीश जाट और सत्तू शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी मोबाइल की लत से प्रभावित है। इसे दूर रखने का सबसे प्रभावी तरीका खेलों के माध्यम से उन्हें व्यस्त रखना है।

Next Story