भीलवाड़ा में “डिग्री से डेस्टिनी तक” सेमिनार: कानून में करियर और सफलता के सूत्रों पर चर्चा

भीलवाड़ा। अधिवक्ता मित्र मंडल के अध्यक्ष प्रकाश सारस्वत के निर्देशन में 7 फरवरी 2026 को शाम 4 बजे न्यायालय परिसर स्थित लाइब्रेरी हॉल में “डिग्री से डेस्टिनी तक” नामक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक गोपाल सोनी ने बताया कि इस सेमिनार में कानून के क्षेत्र में करियर बनाने और सफलता हासिल करने के मार्ग पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में आइकॉन करियर के अनिल चौधरी और एडवोकेट राघवेंद्र शर्मा सहित अन्य विधि विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे।

सेमिनार के दौरान कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी, जिसमें विधि क्षेत्र में करियर बनाने के लिए मार्गदर्शन और सुझाव दिए जाएंगे। इस कार्यशाला में अधिवक्तागण और विधि के छात्र भाग लेकर अपने करियर के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Next Story