ट्रेन पर बोतल से हमला: खिड़की के पास बैठी युवती लहूलुहान, देबारी के पास मची अफरा-तफरी

ट्रेन पर बोतल से हमला: खिड़की के पास बैठी युवती लहूलुहान, देबारी के पास मची अफरा-तफरी
X

भीलवाड़ा । उदयपुर से अजमेर की ओर आ रही एक्सप्रेस ट्रेन में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात हुई। देबारी के पास मेघवालों की घाटी गांव के पास अज्ञात शरारती तत्वों ने चलती ट्रेन पर कांच की बोतल फेंक दी। यह बोतल सीधे खिड़की के पास बैठी एक युवती को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

​नाक, मुंह और सिर पर आई गहरी चोटें

बोतल लगने के कारण युवती के नाक, मुंह और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल होते ही युवती दर्द के मारे जोर-जोर से चिल्लाने लगी, जिससे पूरी बोगी में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन को रुकवाया। युवती अपनी बहन के साथ सफर कर रही थी, जो इस अचानक हुए हमले से सदमे में है।

​अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

GRP थानाधिकारी गोवर्धन सिंह ने बताया- घायल शिफा (25) को उदयपुर के एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिफा अपनी बहन के साथ जनरल डिब्बे में उदयपुर से फतहनगर जा रही थी। राणा प्रताप नगर स्टेशन (उदयपुर) से 11:34 बजे ट्रेन रवाना हुई, करीब 11:47 पर यह घटना हुई। घायल युवती के बताए गए स्थान के अनुसार, पुलिस ने घटनास्थल से करीब 4 से 5 किलोमीटर के क्षेत्र को चिह्नित किया है।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.




Next Story