विकास कार्यों की सौगात, करोड़ों के कार्य स्वीकृत

लाडपुरा।( मुकेश माहेश्वरी) .लाडपुरा सहित आसपास के गांवों में विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली है। विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की स्वीकृतियां जारी की गई हैं, जिससे क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। मोहन सिंह शक्तावत ने बताया किस्वीकृत कार्यों में ग्राम लाडपुरा में 1.60 किलोमीटर लंबाई एवं 5.50 मीटर चौड़ाई की सीसी सड़क निर्माण का कार्य प्रमुख है, जिसके लिए 150 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाडपुरा भवन की छत मरम्मत एवं JSY वार्ड निर्माण हेतु 25 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्यामगढ़ में 2 कक्षा-कक्ष निर्माण – 20.26 लाख
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टहला में 4 कक्षा-कक्ष निर्माण – 45=
.54लाख
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पदमपुरा में 2 कक्षा-कक्ष निर्माण – 20.26 लाख
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अमरतिया में 2 कक्षा-कक्ष निर्माण – 20.26 लाख
राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय लाडपुरा में 2 कक्षा-कक्ष निर्माण – 20.26 लाख
राजकीय प्राथमिक विद्यालय भारीण्डा में कक्षा कक्ष एवं रिनोवेशन कार्य – 14.13 लाख
राजकीय प्राथमिक विद्यालय डामटी में 2 कक्षा-कक्ष निर्माण – 20.26 लाख
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडपुरा में शौचालय निर्माण कार्य – 3.72 लाख स्वीकृत हुए हैं।
इन विकास कार्यों की स्वीकृति से क्षेत्र के शैक्षणिक ढांचे को मजबूती मिलेगी तथा विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
