बजरी परिवहन करती तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, चालक भागे

भीलवाड़ा बीएचएन। बजरी माफियाओं के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को बजरी परिवहन करती तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई।

सदर थाने के दीवान जयप्रकाश शर्मा ने गश्त के दौरान दांथल इलाके में बजरी परिवहन करती मिली तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर लिया, जबकि इनके चालक पुलिस को देखकर भाग छूटे। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय बजरी माफियाओं में खलबली मची है।

Next Story