भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर हादसा: माता-पिता को ट्रेन में बिठाने गया युवक गिरा, हालत नाजुक
भीलवाड़ा (पुनीत जैन)। भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर आज एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की जान बच गई, लेकिन उसे सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।
बैग रखते ही अचानक चल पड़ी ट्रेन
जानकारी के अनुसार, अनुकंपा के पास भीलवाड़ा निवासी शशिकांत बुलाअपने माता-पिता को ट्रेन में बिठाने के लिए रेलवे स्टेशन गया था। वह इंटरसिटी एक्सप्रेस में अपने माता-पिता को सीट पर बिठाकर उनका बैग रख ही रहा था कि अचानक ट्रेन चल पड़ी। चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में शशिकांत को जोर का झटका लगा और वह संतुलन खोकर प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा।
हादसा होते ही वहां मौजूद रेलवे कर्मचारियों और अन्य यात्रियों ने तत्काल शशिकांत को संभाला। गिरने की वजह से उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं। उसे तुरंत एम्बुलेंस की मदद से महात्मा गांधी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, युवक की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
