एनडीपीएस एक्ट मामले में तीन साल से फरार पांच हजार के इनामी आरोपी को दबोचा

भीलवाड़ा। जिले में मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मांडलगढ़ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मांडलगढ़ृ थाना प्रभारी घनश्यामसिंह ने बताया कि मांडलगढ़ थाने के प्रकरण संख्या 86 /2022 एनडीपीएस एक्ट में आरोपी पुरानी आबादी मांडलगढ़ निवासी आबिद हुसैन मंसुरी 36 पुत्र मोहम्मद रफीक मंसुरी पिछले तीन वर्षों से फरार था। बार बार दबिश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। इस पर पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
इनामी अपराधी की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम ने लगातार प्रयास किए और आखिरकार आरोपी को मांडलगढ़ क्षेत्र से ही धर दबोचा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है । इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी के साथ कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र और गोपाल लाल शामिल थे।
