’’टाइमलेस इम्प्रेशंस’’ में पंवार की मूर्तिकला प्रदर्शित

भीलवाड़ा BHN वरिष्ठ मूर्तिकार और स्थानीय आकृति कला संस्थान के संरक्षक 85 वर्षीय गोवर्धन सिंह पंवार की मूर्तिकला कृति ’’सपोर्टर्स’’ को राष्ट्रीय ललित कला अकादमी, रविंद्र भवन, नई दिल्ली में आयोजित कला प्रदर्शनी ’’टाइमलेस इम्प्रेशंस’’ में प्रदर्शित किया गया। यह प्रदर्शनी 5 से 15 फरवरी 2026 तक चलेगी और इसमें भारत के शीर्षस्थ कलाकारों की कृतियां भी शामिल हैं।
संस्थान के सचिव कैलाश पालिया ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन 5 फरवरी को ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष डॉ. नंदलाल ठाकुर और सचिव राजीव कुमार ने किया। प्रदर्शनी का उद्देश्य आधुनिक सौंदर्यशास्त्र की बदलती बारीकियों पर नया दृष्टिकोण प्रस्तुत करना और भारत के आधुनिक कला विकास से संबंधित स्थापित धारणाओं का पुनर्निर्माण करना है।
इस प्रदर्शनी में के.के. हेब्बार, राम किंकरवेज, हकू शाह, के.जी. सुब्रमन्यम, बी.सी. सान्याल, के.एस. कुरकर्णी, मंजीत बाबा, टी. वेकटम, रामकुमार, शतीस गुजराल, ए. रामचंद्र, धनराज भगत, नाग जी भाई पटेल, गोपी गजवानी, आनदमय बनर्जी सहित कुल 90 कलाकारों की बहुमूल्य कृतियां प्रदर्शित की गई हैं।
गोवर्धन सिंह पंवार की कलाकृतियां राजस्थान ललित कला अकादमी, पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, राष्ट्रीय ललित कला अकादमी और नेशनल गैलरी ऑफ मोडर्न आर्ट सहित कई प्रमुख संस्थाओं में संग्रहित हैं।
