राजेश पायलट की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम

राजेश पायलट की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम
X

भीलवाड़ा, । ट्रांसपोर्ट नगर स्थित राजेश पायलट की आदमकद प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसान साथियों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य राजेश चौधरी के नेतृत्व में पुष्पांजलि और माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया।

राजेश चौधरी ने इस अवसर पर बताया कि राजेश पायलट ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों और मजदूर भाइयों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर किसान और मजदूर साथी आज जीवन की ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे हैं। पायलट के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए देश को प्रगति की दिशा में ले जाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मनोज पालीवाल, कुणाल ओझा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष भावेश पुरोहित, निसार सिलावट, पार्षद राधेश्याम भडाणा और सतवीर सिंह कश्मीर सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Next Story