पैदल निशान यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत

पैदल निशान यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत
X

भीलवाड़ा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम युवा मित्र मंडल समिति के तत्वावधान में भीलवाड़ा से खाटू पैदल निशान यात्रा आरंभ की गई, जिसमें नीमच से निशान के साथ आने वाले पैदल श्यामभक्त भी सम्मिलित हुए।

युवा अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश मीडिया प्रभारी अर्पित अग्रवाल ने बताया कि जिला अध्यक्ष दिनेश कामलिया और प्रदेश अध्यक्ष अमित नागौरी के नेतृत्व में श्याम भक्तों का यात्रा मार्ग में पुष्प वर्षा के माध्यम से स्वागत और सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभी को सुमंगल यात्रा के लिए शुभकामनाएं भी दी गईं।

जिला संगठन मंत्री जय अग्रवाल ने बताया कि श्री श्याम युवा मित्र मंडल समिति के अध्यक्ष विवेक बेरीवाला सहित सभी श्याम भक्तों का प्रदेश के अनिल बिंदल, हरीश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, बृजेश बंसल एवं जिला कार्यकारिणी के मनीष कुंपावत, कमलेश अग्रवाल, सत्य प्रकाश लोहिया सहित अन्य सदस्यों द्वारा स्वागत सत्कार किया गया। यात्रा में बाबा श्याम के निशान की पूजा और आरती भी आयोजित की गई।

स्वागत समारोह के दौरान उपस्थित सभी भक्तों का हृदय श्रद्धा भाव से ओत-प्रोत था और बाबा श्याम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया।

Next Story