रंजिशवश हमला करने केआधादर्जन आरोपित गिरफ्तार

By - bhilwara halchal |11 Feb 2026 6:05 PM IST
भीलवाड़ा बीएचएन। रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर हमला करने के आरोपित आधा दर्जन लोगों को बनेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बनेड़ा पुलिस के अनुसार, दिसंबर 2025 में हरफूल जाट पर रंजिश के चलते कुछ लोगों ने लाठियों व पाइप से हमला कर दिया था। इस हमले में जाट को गंभीर चोटें आई थी। इस मामले में पुलिस ने अलग-अलग गांवों के रहने वाले सांवरमल जाट 42, दिलखुश जाट 20, गणपत जाट 35, धर्मराज जाट 24, पिंटू जाट 19 व अशोक जाट 23 को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से इन सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया गया।
Next Story
