अवैध बजरी खनन पर बड़लियास पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

X
By - मदन लाल वैष्णव |12 Feb 2026 11:44 AM IST
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ) । सवाईपुर क्षेत्र के आकोला गांव के पास से गुजर रही बनास नदी में आज गुरुवार को अवैध बजरी खनन पर बड़लियास पुलिस ने कार्रवाई की । पुलिस ने दो ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया । थाना प्रभारी मुन्नीराम चोयल ने बताया कि आकोला के पास बनास नदी में अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया । ट्रैक्टरों को थाना लाकर खड़ा कर कार्रवाई शुरू की । पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र के बजरी माफियों में हड़कंप सा मच गया ।
Tags
Next Story
