पिकअप की टक्कर से घायल युवक की मौत

By - bhilwara halchal |12 Feb 2026 8:14 PM IST
भीलवाड़ा बीएचएन। चित्तौडग़ढ़ हाइवे पर चार दिन पहले पिकअप की टक्कर से घायल युवक की मौत हो गई।
हमीरगढ़ थाने के एएसआई हनुमान प्रसाद ने बताया कि सायला निवासी घनश्याम गाडरी 8 फरवरी की शाम सात बजे बाइक से घर से फैक्ट्री के लिए निकला था। हाइवे पर संगम डेनियम फैक्ट्री के पास पीछे से आई एक तेज रफ्तार पिकअप ने घनश्याम को चपेट में ले लिया। हादसे में घनश्याम को गंभीर चोटें आई, उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे रैफर कर दिया गया। परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गये, जहां उसका उपचार किया जा रहा था। घनश्याम ने गुरुवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई सांवरमल पुत्र बद्रीलाल गाडरी की रिपोर्ट पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
Next Story
