चित्तौड़गढ़: फिल्मी अंदाज में युवक का अपहरण, भीलवाड़ा के आरोपियों की हत्या की थी योजना

चित्तौड़गढ़। शहर के न्यू क्लॉथ मार्केट से बुधवार रात अगवा किए गए युवक को पुलिस ने महज डेढ़ घंटे की घेराबंदी के बाद सुरक्षित छुड़ा लिया है। पीड़ित युवक ने खुलासा किया है कि भीलवाड़ा के आरोपियों ने उस पर रिवॉल्वर तानकर जान से मारने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस की सख्त नाकाबंदी के कारण उसकी जान बच गई।
आंखों में मिर्ची झोंककर किया किडनैप
पीड़ित कालूलाल माली (निवासी बोरदा) ने बताया कि बुधवार शाम जब वह मोबाइल ठीक करवाने बाजार गया था, तभी आरोपी किशन माली और रतन माली ने रैकी कर 7-8 अन्य साथियों को बुला लिया। आरोपियों ने कालूलाल की आंखों में मिर्ची डाली और चाकू की नोक पर स्कॉर्पियो में डालकर ले गए।
रिवॉल्वर तानी, मारने की थी साजिश
पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसे बस्सी रोड और सैमलपुरा के कच्चे रास्तों पर घुमाया। एक मंदिर के पास गाड़ी रोककर उस पर पिस्तौल तान दी गई। आरोपी आपस में उसे मारकर कहीं फेंकने की योजना बना रहे थे। इसी बीच पुलिस की नाकाबंदी की सूचना मिलते ही आरोपी घबरा गए और अपने हथियार बाइक सवार साथियों को सौंपकर भागने की कोशिश करने लगे।
पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: 6 आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली, गंगरार और साडास थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गंगरार क्षेत्र में घेराबंदी कर स्कॉर्पियो को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें कोर्ट से एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश और रिश्तेदारी के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
