महाशिवरात्रि की धूम: बेंगलुरु के फूलों से महकेंगा हरनी महादेव, तिलस्वां में सात दिवसीय मेले का आगाज, रोशनी से नहाए शिवालय

X


​भीलवाड़ा विजय -प्रहलाद तेली। आस्था और श्रद्धा के महापर्व महाशिवरात्रि को लेकर भीलवाड़ा जिला पूरी तरह शिवमय हो गया है। जिले के प्रसिद्ध शिवालयों, विशेषकर हरनी महादेव और तिलस्वां महादेव में तैयारियां परवान पर हैं। मंदिरों को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है, जिसकी भव्यता देखते ही बन रही है।


​हरनी महादेव: बेंगलुरु के फूलों से श्रृंगार, 24 घंटे खुले रहेंगे पट

​शहर के आराध्य हरनी महादेव मंदिर में इस बार विशेष सजावट की जा रही है। ट्रस्ट के महादेव जाट ने 'हलचल' को बताया कि बाबा के दरबार को सजाने के लिए बेंगलुरु से विशेष फूल मंगवाए गए हैं।

​चार पहर पूजा: 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के मुख्य पर्व पर भगवान शिव की विशेष चार पहर की पूजा अर्चना होगी।

रोशनी से जगमगाया मंदिर

​दर्शन की व्यवस्था: तीन दिवसीय मेले के दौरान भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर के पट 24 घंटे खुले रहेंगे।

​सुविधा व सुरक्षा: श्रद्धालुओं को धूप से बचाने के लिए टेंट स्टैंड लगाए गए हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नगर परिषद द्वारा यहां विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

​तिलस्वां महादेव: सात दिन तक सजेगा आस्था का मेला

​ऊपरमाल क्षेत्र के प्रसिद्ध तिलस्वां महादेव मंदिर में सात दिवसीय विशाल मेले की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। ट्रस्ट सचिव मांगीलाल धाकड़ ने बताया कि मंदिर परिसर में रंग-रोगन और साफ-सफाई का कार्य अंतिम चरण में है। समूचे मंदिर को विद्युत लड़ियों से जगमगा दिया गया है। दूर-दराज से आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी को परेशानी न हो।

​जिलेभर के शिवालयों में उत्साह

​हरनी और तिलस्वां के अलावा जिले के अन्य शिवालयों—चावंडिया महादेव, मेनाल, और शहर के भीतर स्थित नीलकंठ महादेव, मांडलगढ़ के प्राचीन शिव मंदिरों में भी महाशिवरात्रि को लेकर विशेष उत्साह है। सभी जगह साफ-सफाई के बाद श्रृंगार और भजन कीर्तनों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story