बागोर: नरेगा कार्य के दौरान बिगड़ी तबीयत, बुजुर्ग श्रमिक की उदयपुर में उपचार के दौरान मौत

बागोर (कैलाश शर्मा)। बागोर कस्बे में नरेगा कार्य के दौरान एक बुजुर्ग श्रमिक की तबीयत बिगड़ने और बाद में उपचार के दौरान मौत हो जाने का दुखद मामला सामने आया है। मृतक श्रमिक की पहचान बागोर निवासी 65 वर्षीय शंकर पिता मोहन सेवक के रूप में हुई है।
कार्यस्थल पर अचानक बिगड़ी थी तबीयत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंकर सेवक क्यारा क्षेत्र में नरेगा के तहत चल रहे मेड़ बंदी कार्य में मजदूरी कर रहे थे। काम के दौरान ही उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई और वे अस्वस्थ महसूस करने लगे। मौके पर मौजूद अन्य श्रमिकों और परिजनों ने उन्हें तुरंत बागोर के स्थानीय चिकित्सालय पहुँचाया।
उदयपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम
बागोर में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर कर दिया। उदयपुर के चिकित्सालय में भर्ती कर उनका उपचार शुरू किया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद बीती रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर छा गई है और बागोर कस्बे में भी सन्नाटा पसरा हुआ है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
