भीलवाड़ा में दिव्यांगजनों के लिए विशेष हैंड-हेल्ड एक्स-रे शिविर आयोजित

भीलवाड़ा में दिव्यांगजनों के लिए विशेष हैंड-हेल्ड एक्स-रे शिविर आयोजित
X

भीलवाड़ा BHN हेलन केलर विकलांग सेवा संस्थान, अशोक नगर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत दिव्यांगजनों के लिए विशेष हैंड-हेल्ड एक्स-रे शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन में किया गया।

शिविर में जिला क्षय निवारण अधिकारी डॉ. प्रदीप कटारिया ने मार्गदर्शन किया, जबकि संस्थान के संचालित विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोपाल लाल तिवाड़ी और विद्यालय स्टाफ ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। शिविर का क्रियान्वयन ममता संस्थान द्वारा संचालित टीबी एक्टिव केस फाइंडिंग (ACF) परियोजना के अंतर्गत किया गया। इस दौरान जिला समन्वयक रजनीश चारण भी उपस्थित रहे।

एक्स-रे तकनीकी सेवाएं गणेश कुमार वैष्णव द्वारा प्रदान की गईं, और पिरामल स्वास्थ्य से डिस्ट्रिक्ट लीड फुरकान अहमद ने शिविर के सफल संचालन में सहयोग दिया।

शिविर के दौरान दिव्यांगजनों की स्वास्थ्य जांच की गई और संभावित टीबी लक्षणों की पहचान की गई। इसके साथ ही, उन्हें आवश्यक परामर्श और आगे की जांच के लिए मार्गदर्शन भी दिया गया। कार्यक्रम सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिससे दिव्यांगजनों की स्वास्थ्य सुरक्षा और टीबी रोकथाम में महत्वपूर्ण योगदान मिला।

Next Story