खेत पर सर्पदंश से महिला की मौत

By - bhilwara halchal |16 Feb 2026 8:00 PM IST
भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के भामरा का बाडिय़ा गांव की एक महिला की खेत पर सर्पदंश से मौत हो गई।
करेड़ा थाने के सहायक उप निरीक्षक शरीफ मोहम्मद ने बताया कि भामरा का बाडिय़ा निवासी सुंदर 57 पत्नी हेजा गुर्जर सोमवार को खेत पर कृषि कार्य कर रही थी, जहां उसे सांप ने डस लिया। सुंदर को करेड़ा अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
Next Story
