भिश्ती सक्का अब्बासी महासभा ने पिछड़ा वर्ग सूची में संशोधन की उठाई मांग

भीलवाड़ा । भिश्ती सक्का अब्बासी महासभा भीलवाड़ा ने मुख्यमंत्री तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत को ज्ञापन सौंपकर पिछड़ा वर्ग सूची में संशोधन की मांग की है।

महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने आयोग द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय को लागू कराने की मांग करते हुए कहा कि भिश्ती को क्रमांक 16 से विलोपित कर सक्का व अब्बासी जाति वर्ग के साथ पृथक क्रमांक पर पिछड़ा वर्ग की सूची में जोड़ा जाए। साथ ही भिश्ती के अपभ्रंश बहिश्ती नाम को भिश्ती के साथ कोष्ठक में शामिल करने की सिफारिश को प्रभावी किया जाए।

प्रतिनिधियों का कहना है कि इससे समाज की वास्तविक पहचान स्पष्ट होगी और वर्गीकरण संबंधी भ्रम समाप्त होगा। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि आयोग की अनुशंसा को शीघ्र लागू कर समाज को न्याय प्रदान किया जाए।

इस अवसर पर सरपरस्त याकुब हुसैन अब्बासी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सलीम अब्बासी, युथ प्रदेश अध्यक्ष कय्युम मोहम्मद सक्का, युथ वाइस चेयरमैन अब्दुल रसीद अब्बासी सहित समाज के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Next Story