संघ के शताब्दी वर्ष पर नीलकंठ महादेव मंदिर में गूंजा घोष वादन

संघ के शताब्दी वर्ष पर नीलकंठ महादेव मंदिर में गूंजा घोष वादन
X

गंगापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महाशिवरात्रि के अवसर पर नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में विशेष घोष वादन कार्यक्रम आयोजित किया गया। रात्रि में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने अनुशासित ढंग से घोष वादन का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बैंड की सुमधुर धुनें मंदिर परिसर में देर रात तक गूंजती रहीं। उपस्थित भक्तों ने पुष्प वर्षा कर घोषवादकों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और हर हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो उठा।

आयोजन में महिलाओं और बच्चों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। श्रद्धालुओं ने इसे आध्यात्मिक और प्रेरणादायक अनुभव बताया।

Next Story