ब्रह्माकुमारी संस्था का फाग उत्सव, राधा कृष्ण संग खेली गई होली

By - bhilwara halchal |16 Feb 2026 8:07 PM IST
भीलवाड़ा। नेहरू बिहार कॉलोनी स्थित ब्रह्माकुमारी संस्था में फाग उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उत्सव में कॉलोनी की माताओं और बहनों ने श्रीकृष्ण के साथ पारंपरिक होली का आनंद लिया और रंग मत डालो रे सांवरिया जैसे भक्तिमय गीतों पर रास रचाया।
कार्यक्रम में संतोष लोहिया और कविता ने राधा कृष्ण का रूप धारण कर फाग उत्सव को जीवंत बना दिया। उपस्थित सखियों ने रंग और गुलाल के साथ आनंदपूर्वक उत्सव मनाया। वातावरण भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक उमंग से सराबोर रहा।
ब्रह्माकुमारी संस्था की अनीता दीदी ने होली के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पर्व आत्मा की पवित्रता, प्रेम और आपसी सद्भाव का संदेश देता है। इस अवसर पर बहन ललिता, पुष्पा बहन सहित कॉलोनी की अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
Next Story
