चोरों का धावा, सत्यनारायण भगवान के मंदिर को बनाया निशाना; चांदी का छत्र सहित अन्य सामग्री पार
मांडल/सोनिया। मांडल थाना क्षेत्र के भादू ग्राम में बीती रात चोरों ने आतंक मचाते हुए एक प्रसिद्ध मंदिर को अपना निशाना बनाया। चोरों ने मंदिर के ताले तोड़कर वहां से कीमती सामान चोरी कर लिया, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, चोरों ने भादू ग्राम स्थित सत्यनारायण भगवान के मंदिर पर धावा बोला। चोर मंदिर के भीतर से भगवान का चांदी का छत्र और पूजा में काम आने वाली अन्य बहुमूल्य सामग्री चुराकर ले गए।
CCTV कैमरे में कैद हुए चोर
चोरी की यह पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में चोर मंदिर के भीतर वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत मांडल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।
क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों ने स्थानीय पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
