गोवंश को मारकर गाड़ने का मामला, ग्रामीणों के आक्रोश के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

By - bhilwara halchal |17 Feb 2026 7:30 PM IST
भीलवाड़ा (बीएचएन)। जिले के ग्राम खामोर में गोवंश की हत्या कर उसे जमीन में गाड़ देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना की सूचना मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।
जमींन में दबा मिला था गोवंश का शव
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खामोर में नदी के पास गोवंश को मारकर गाड़ देने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुँचा, जहाँ ग्रामीणों ने इस अमानवीय कृत्य के प्रति कड़ा विरोध जताया।
पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
पुलिस ने चंद्रभान सिंह राजपूत निवासी खामोर से लिखित रिपोर्ट प्राप्त की। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मृत गाय का पोस्टमार्टम करवाया और आरोपियों के खिलाफ प्रकरण संख्या 41/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस फिलहाल मामले के संदिग्धों की तलाश कर रही है।
Next Story
