माली युवा सेवा संस्थान महिला मंडल ने पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया उत्सव; गूंजे फागुनी गीत

भीलवाड़ा (बीएचएन)। कुंवाड़ा के तेजाजी के पास स्थित R.R. रिसॉर्ट में माली युवा सेवा संस्थान महिला मंडल द्वारा फाग उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा परिसर फूलों की खुशबू और भजनों की सुमधुर लहरियों से सराबोर हो उठा।
भजनों की सरिता में खेली फूलों की होली
कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक उत्साह के साथ भजनों की सरिता के बीच फूलों की होली खेली। भजन मंडली द्वारा 'रंग मत डारे रे सांवरिया' जैसे सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिस पर उपस्थित महिलाएं मंत्रमुग्ध होकर झूम उठीं। उत्सव का माहौल पूरी तरह फागुनी रंग में रंगा नजर आया।
इनकी रही उपस्थिति
महिला मंडल अध्यक्ष संजना गोयल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विनीत नूईवाल, मधु रागस्या, जानकी, ललिता, रतनी, ललिता, मोना, आशा, रेखा, सीमा, किरण, चंदा, दुर्गा, पूजा, शांता, मीरा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में भगवान की महाआरती की गई और सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
