जैन मंदिर ट्रस्ट मामला: सुभाष नगर पुलिस ने परिवादी अध्यक्ष नेम कुमार संघवी को थमाया नोटिस


​दर्ज एफआईआर के मामले में दस्तावेज, साक्ष्य और गवाह पेश करने के दिए निर्देश; बीएनएसएस की धारा 94 के तहत कार्रवाई

​भीलवाड़ा (बीएचएन)। सुवाणा कस्बे स्थित उपासरा यति श्री केसरी चंद संपत्ति ट्रस्ट शांतिनाथ जैन मंदिर (सांगानेरी गेट, कसारा बाजार) से जुड़े विवाद में सुभाष नगर पुलिस ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। मामले में थानाधिकारी एवं जांच अधिकारी ने परिवादी अध्यक्ष को नोटिस जारी कर साक्ष्य पेश करने के निर्देश दिए हैं।

​एफआईआर के बाद पुलिस की सक्रियता

जानकारी के अनुसार, ट्रस्ट के अध्यक्ष नेम कुमार पुत्र कन्हैया लाल संघवी ने विगत दिनों सुभाष नगर थाने में बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं 316(2), 318(4), 336(3), 338 एवं 61(2) के तहत एक एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मुकदमे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब तथ्यों की पड़ताल में जुट गई है।

​नोटिस जारी कर मांगे दस्तावेज

जांच अधिकारी एवं थानाधिकारी कैलाश चंद्र विश्नोई ने अब बीएनएसएस (BNSS) की धारा 94 के तहत परिवादी नेम कुमार संघवी को औपचारिक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के माध्यम से पुलिस ने परिवादी से मुकदमे से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज, साक्ष्य और गवाहों की सूची पेश करने को कहा है, ताकि मामले में अग्रिम अनुसंधान और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Next Story