घर पर अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद युवक की मौत

भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के जहाजपुर कस्बे के एक युवक की घर पर अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद जिला अस्पताल में मौत हो गई।

जहाजपुर थाने के दीवान दिलीप कुमार ने बताया कि चावंडिया चौराहा निवासी मनोज 32 पुत्र कृष्ण गोपाल बारेठ की बुधवार को घर पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे पहले जहाजपुर व बाद में जिला अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Next Story