भाजपा ने जिले की सातों विधानसभाओं के लिए घोषित किए संयोजक और सह-संयोजक

भीलवाड़ा (बीएचएन)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने जिला प्रभारी संजय जैन 'ताऊ' की सहमति से जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों के लिए संयोजकों एवं सह-संयोजकों की नियुक्तियां की हैं
जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने भीलवाड़ा विधानसभा में विजय पोखरना को संयोजक एवं रमेश राठी को सह संयोजक नियुक्त किया है। इसी प्रकार आसीन्द विधानसभा में भगवती प्रसाद जोशी को संयोजक एवं देवीलाल साहू को सह संयोजक, माण्डल विधानसभा में बालूलाल आचार्य (हलेड़) को संयोजक एवं सत्यनारायण लड्ढा को सह संयोजक, सहाड़ा विधानसभा के लिए रामेश्वर छीपा को संयोजक एवं शंकर जाट (सांगवा) को सह संयोजक, शाहपुरा विधानसभा में शिवराज कुमावत को संयोजक एवं बजरंग सिंह राणावत को सह संयोजक, जहाजपुर विधानसभा में भैरूलाल टाक को संयोजक एवं कैलाश तिवाड़ी को सह संयोजक एवं इसी प्रकार माण्डलगढ़ विधानसभा के लिए अनिल पारीक को संयोजक एवं संदीप सोनी को सह संयोजक नियुक्त किया है।
