ट्रेलर की टक्कर से दंपती व बच्चा चोटिल

भीलवाड़ा बीएचएन। शाहपुरा थाना सर्किल में शनिवार को ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दंपती व एक बालक चोटिल हो गया।

शाहपुरा पुलिस ने बताया कि बाइक सवार नृसिंग, लेहरी व तीन साल का बच्चा दिलराज कहीं जा रहे थे। इस बीच, बायपास पर अरणिया रासा रोड के पास ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों चोटिल हो गये, जिन्हें शाहपुरा अस्पताल भिजवा दिया गया।

Next Story