अफीम पकड़ी, दो गिरफ्तार

भीलवाड़ा (हलचल)। पुर थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन के तहत पांसल गांव में दो लोगों लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें एक अफीम का सेवन करते, जबकि दूसरा अफीम के साथ पकड़ा गया।

पुर थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस ने एक नोहरे में दबिश दी। वहां से छोटूलाल के पास एक डिब्बी मिली, जिसमें अफीम थी। वजन करवाने पर डिब्बी सहित 172 ग्राम पाया गया। साथ ही बद्रीलाल को अफीम का सेवन करते पकड़ा। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।

Next Story