बाबा धाम मंदिर में महिला मंडल का भव्य फाग उत्सव आयोजित

भीलवाड़ा। बाबा धाम मंदिर परिसर में फागुन मास के पावन अवसर पर महिला मंडल द्वारा भव्य फाग उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। आयोजन का नेतृत्व आरती कोगटा ने किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे परिसर को भक्तिमय रंग में रंग दिया।
उत्सव के दौरान महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा का सजीव रूप धारण कर विशेष आकर्षण प्रस्तुत किया। कृष्ण की भूमिका में डिंपल और राधा की भूमिका में शोभिका जागेटिया ने मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित महिलाओं ने सराहा।
प्रसिद्ध गायिका शीला कंवर ने भक्ति भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया। भजनों की मधुर धुनों पर महिलाओं ने रंग-गुलाल उड़ाकर फाग उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया। समापन पर सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में आपसी सौहार्द, भक्ति और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का सुंदर संदेश दिया गया। आयोजन में ललिता वैष्णव, पूर्व सभापति मधु जाजू, करणी सेना जिला अध्यक्ष कल्पना कंवर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल, पूर्व पार्षद मोहिनी माली, वैश्य फेडरेशन जिला अध्यक्ष लीला राठी, सुमित्रा वैष्णव, रेखा अजमेरा, रीना गुप्ता, रेखा साधु, सीमा चौधरी, रेखा चौहान, उषा त्रिपाठी, प्रियंका गुप्ता, भावना जैन, भावना घबरानी, उषा अग्रवाल, अंतिम लोहार, सुमित्रा पोरवाल, मधु मारू, रेखा शर्मा, सुलक्षणा शर्मा, छाया दुबे सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
