महुआ में ठाकुर जी संग राधे ग्रुप की महिलाओं ने मनाया फागोत्सव

X
By - मदन लाल वैष्णव |24 Feb 2026 1:42 PM IST
आकोला (रमेश चंद्र डाड) महुआ कस्बे में स्थित बड़े मंदिर ठाकुर जी चारभुजा नाथ मंदिर में राधे ग्रुप की महिलाओं ने धूमधाम से फागोत्सव मनाया।राधे ग्रुप की महिलाओं ने फाग महोत्सव का आयोजन रखा जिसमें फूलों व अबीर, गुलाल का तिलक लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस मौके पर महिलाओं ने मंगल गीत गाकर एक दूसरे को गुलाल लगाई,पंरपरागत फागुनी वेशभूषा में महिलाओं ने राधे कृष्ण के भजनों का बखान करते हुए भगवान के भजनों पर सामूहिक नृत्य किया।इस मौके पर अनु वैष्णव,रिंकू सोनी,चंद्रकला कुमावत,गायत्री राठौर,स्वाति सोनी,दुर्गा चौहान,अनु माली, राधा सुथार,सरिता सोनी,मीनाक्षी सोनी, समता वैष्णव,सिंटू चौहान,सहित आदि ग्रामीण महिलाए मौजूद रही।
Next Story
