मासूम वसुंधरा के लिए भीलवाड़ा में आक्रोश:: सेन समाज ने सौंपा ज्ञापन, दरिंदों को फांसी देने की मांग

सेन समाज ने सौंपा ज्ञापन, दरिंदों को फांसी देने की मांग
X


भीलवाड़ा। बीकानेर जिले के रणजीतपुरा (बज्जू) में 8वीं कक्षा की छात्रा मासूम वसुंधरा सेन के साथ हुई बर्बरता और हत्या के विरोध में आज भीलवाड़ा का सेन समाज और हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए। समाज के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों को फांसी की सजा देने और पीड़ित परिवार को उचित न्याय दिलाने की पुरजोर मांग की है।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल

समाज के प्रतिनिधियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मासूम बच्ची परीक्षा देने घर से निकली थी, जिसका अर्धनग्न शव थाने से मात्र 500 मीटर की दूरी पर मिलना पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है। इस जघन्य कांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है और बेटियों की सुरक्षा को लेकर आमजन में भारी असुरक्षा का भाव पैदा कर दिया है।

फास्ट ट्रैक कोर्ट और आर्थिक सहायता की मांग

ज्ञापन के माध्यम से सेन समाज ने प्रशासन के समक्ष निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखी हैं:

दोषियों को चिह्नित कर तुरंत गिरफ्तार किया जाए और मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर मृत्युदंड सुनिश्चित हो।

थाने के समीप हुई घटना के बावजूद लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

सेन समाज ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ठोस कार्यवाही नहीं की गई, तो समाज प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन छेड़ने को विवश होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान सेन समाज के प्रबुद्धजन, युवा संगठन और विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story