पीथास में नंद घर के बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग व पानी की बोतलें

मांडल तहसील के पीथास ग्राम में बुधवार को अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा संचालित अर्पण सेवा संस्थान के सहयोग से नंद घर प्रथम पर स्कूल बैग एवं पानी की बोतल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रोत्साहित करना एवं केंद्र पर उनकी नियमित उपस्थिति और रुचि को बढ़ावा देना है l
महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला पर्यवेक्षक सीता गाडरी के कर कमलों द्वारा उपस्थित सभी बच्चों को स्कूल बैग एवं पानी की बोतलों का वितरण किया गया। साथ ही अभिभावकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति, स्वच्छता, पोषण तथा शिक्षा के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर उपस्थित पंजीकृत बच्चों के सभीअभिभावकों ने इस सराहनीय पहल के लिए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया और बच्चों को नियमित रूप से केंद्र पर भेजने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन क्लस्टर सुपरवाइजर सरला राव द्वारा किया गया l आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रामकन्या वैष्णव एवं सहायिका का कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आभार बताया l
