एमपी सीएम मोहन यादव ने किया गौ-पूजन, 'गौग्रास रथ' सेवा की सराहना की

एमपी सीएम मोहन यादव ने किया गौ-पूजन, गौग्रास रथ सेवा की सराहना की
X

भीलवाड़ा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने भीलवाड़ा प्रवास के दौरान हरिशेवा धाम में आयोजित सनातन मंगल महोत्सव में गौसेवा का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने श्री गौसेवा मित्रमंडल एवं पर्यावरण संरक्षण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित 'गौग्रास रथ' में गौग्रास अर्पित कर समाज को गौ-संरक्षण के प्रति प्रेरित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है और ऐसे प्रकल्पों से समाज में संवेदनशीलता का विस्तार होता है। उन्होंने गौ-संरक्षण के लिए सभी वर्गों को आगे आने का आह्वान किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष अमन शर्मा ने मुख्यमंत्री को संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में रवि जाजू, सुनील शर्मा, सात्विक शर्मा, बिलेश्वर डाड, शुभांशु जैन और शुभम सोनी सहित कई गौभक्त मौजूद रहे।

Next Story