रात्रि चौपाल में शुरू करवाई वृद्धावस्था पेंशन

रात्रि चौपाल में शुरू करवाई वृद्धावस्था पेंशन
X

चित्तौड़गढ़ । जिला कलक्टर आलोक रंजन की गुरुवार 26 फ़रवरी को रात्रि चौपाल जमनालाल एवं शांता बाई के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई। पिछले कुछ महीनों से बंद पड़ी वृद्धावस्था पेंशन के कारण यह बुजुर्ग दंपति आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे थे।

रात्रि चौपाल में अपनी समस्या रखते ही जिला कलक्टर ने तत्परता दिखाते हुए समाज कल्याण अधिकारी को मौके पर ही निर्देश दिए कि दोनों पति-पत्नी की पेंशन पुनः प्रारंभ की जाए। निर्देश मिलते ही संबंधित अधिकारी ने आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी।

अब जमनालाल और शांता बाई को पुनः वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिलेगा, जिससे उनके जीवन-यापन में राहत मिलेगी।

Tags

Next Story