अवैध बजरी परिवहन और खनन के खिलाफ कार्रवाई-खेरपुरा-श्रीपुरा सरहद से जेसीबी और ट्रेलर जब्त

भीलवाड़ा (बीएचएन)। जिले में अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी ने एक बार कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर बड़लियास थाना क्षेत्र के खेरपुरा और श्रीपुरा की सरहद में कार्रवाई करते हुए अवैध कार्य में लिप्त एक जेसीबी और एक ट्रेलर को जब्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए आईपीएस माधव उपाध्याय के नेतृत्व में जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने इस दबिश को अंजाम दिया। टीम को सूचना मिली थी कि खेरपुरा और श्रीपुरा के सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध रूप से कार्य किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने घेराबंदी कर मौके से एक जेसीबी व ट्रेलर को जब्त किया है।
आईपीएस माधव उपाध्याय और उनकी टीम की इस सतर्कता से अवैध खनन माफियाओं में हडक़ंप मच गया है।
