शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा: भीलवाड़ा में 'मिशन बुनियाद' का आगाज, आंगनवाड़ी के नौनिहालों को मिलेगा आधुनिक शिक्षण

शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा: भीलवाड़ा में मिशन बुनियाद का आगाज, आंगनवाड़ी के नौनिहालों को मिलेगा आधुनिक शिक्षण
X


भीलवाड़ा। जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों पर आने वाले 3 से 6 वर्ष के बच्चों के उज्जवल भविष्य और उनके सर्वांगीण विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से 'रॉकेट लर्निंग फाउंडेशन' एवं 'समेकित बाल विकास सेवा विभाग' (ICDS) के संयुक्त तत्वावधान में “मिशन बुनियाद” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला उपनिदेशक (ICDS) श्रीमती राजकुमारी खोरवाल ने किया। उन्होंने बच्चों की शुरुआती शिक्षा की नींव को मजबूत करने पर जोर दिया। शुभारंभ के दौरान सीडीपीओ श्रीमती मीनाक्षी यादव, श्रीमती सरोज कनोजिया, चैन सोनवाल और जिले की महिला सुपरवाइजरों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए इस मिशन को धरातल पर उतारने का संकल्प लिया।

आधारशिला पाठ्यक्रम से संवरेगा बचपन

रॉकेट लर्निंग संस्था की ओर से सुश्री मेघा शर्मा, श्री गौरांग चतुर्वेदी एवं श्री पंकज बंशीवाल ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की। मिशन के तहत रणनीतिक विस्तार करते हुए भीलवाड़ा जिले के सभी 13 ब्लॉक्स में 'मिशन बुनियाद' ग्रुप्स का गठन किया जा चुका है। इसके माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘आधारशिला पाठ्यक्रम’ को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं का होगा कौशल विकास

मिशन बुनियाद का मुख्य लक्ष्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं (AWW) को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और डिजिटल टूल्स के माध्यम से सशक्त बनाना है। प्रशिक्षण के बाद ये कार्यकर्ता बच्चों को खेल-खेल में सीखने का एक उच्च गुणवत्तापूर्ण और सकारात्मक वातावरण प्रदान कर सकेंगी। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रारंभिक बाल्यावस्था में दी गई सही शिक्षा बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए 'बुनियाद' का काम करती है।




भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story