नाबालिग छात्रा को राह में रोक छेड़छाड़ करने का आरोपित गिरफ्तार

भीलवाड़ा बीएचएन। छात्रा से छेड़छाड़े के एक मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है।

मंगरोप पुलिस ने बताया कि घटना जनवरी माह की बताई गई है। एक नाबालिग छात्रा गांव से परीक्षा देने शहर के स्कूल आती-जाती। इस दौरान आरोपित अविनाश खटीक ने इस नाबालिग छात्रा को राह में रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की थी। इसे लेकर पुलिस ने पीडि़त पक्ष की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया। मामले में जांच के बाद अविनाश को गिरफ्तार कर लिया।

Next Story